श्री राधा- कृष्ण मंदिर में 2 हजार श्रद्धालुओं के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का वितरण

 

भजन- कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे  

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 219 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्य कुसुम पोद्दार उनके पुत्र दीपक पोद्दार पुत्री श्रद्धा अग्रवाल और उनके परिवार के  सौजन्य से 101 किलो दूध का केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को  अमृत गंगा का रसपान कराते हुए  खूब झुमाया।

श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। 

मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुनील पोद्दार, शिवभगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नंद किशोर चौधरी, विशाल जालान, अंजनी अग्रवाल, बिष्णु सोनी, बिजय कुमार अग्रवाल, मुरली प्रसाद, चंद्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, बसंत वर्मा, महेश वर्मा, संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला पाडिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse