टीम एबीएन, रांची। नागपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्यरत नागपुरी भाषा परिषद की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आज परिषद के आधिकारिक कार्यालय, शाहदेव नगर, ओटीसी के निकट संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार षाडंगी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुखदेव साहू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस परिषद की स्थापना 1960 के दशक में क्षेत्रीय भाषा एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा साहित्यिक विकास हेतु की गई थी। परिषद से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों डॉ भुवनेश्वर अनुज, डॉ कुमारी वासंती, डॉ बीपी केसरी, प्रफुल्ल कुमार राय, प्रमोद कुमार राय आदि ने नागपुरी भाषा की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना समूचा जीवन समर्पित किया। उन्हीं के पदचिह्नों पर आज भाषा परिषद आगे बढ़ रही है।
आज के नागपुरी भाषा परिषद का आम बैठक में कार्यकारिणी के गठन के अतिरिक्त, कई अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिनमें विद्यालय में चयन की जाने वाली भाषाओं में नागपुरी के पुकारु नाम सदरी को अलग कॉलम दिये जाने के कारण भाषा के चयन में हो रही त्रुटियां, शोध निर्देशन हेतु पीएचडी गाइड की कमी, जनगणना में नागपुरी भाषा संबंधी विसंगतियां तथा केजी से पीजी तक शिक्षकों का पदसृजन जैसे मुद्दे शामिल थे। इन सभी विषयों पर परिषद द्वारा सारगर्भित संवाद एवं समाधान हेतु रणनीति तय की गयी।
बैठक में परिषद के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमोद राय, हरिनंदन महली, राकेश रमण, डॉ शकुंतला मिश्र, डॉ संजय षाडंगी, डॉ सुखदेव साहू, आशा कुमारी, कृष्ण जीवन पौराणिक, शशिकला पौराणिक, चक्रधर नाथ गोस्वामी, रामदेव बड़ाइक, मीना कुमारी, सीमा कुमारी, दीपक राणा, उर्मिला बड़ाइक, डॉ कॉर्लेनियस मिंज, दिनेश उरांव, अवधेश सिंह, तबरेज मंसूरी, करुणा कुमारी, लखेंद्र साहू, रविंद्र ओहदार, बुद्धेश्वर बड़ाइक, जलेश्वर महतो, सुनीता टोप्पो, उर्मिला बड़ाइक, मीना, नवल किशोर, सीमा कुमारी, मीना कुमारी शामिल हैं।
परिषद से अपेक्षा है कि नवगठित कार्यकारिणी नागपुरी भाषा के मानकीकरण, नव-सृजन तथा नयी पीढ़ी को भाषा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देगी। इसका मूल उद्देश्य नागपुरी भाषा को उसकी गरिमा और सांस्कृतिक पहचान दिलाना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse