टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुक महिलाओं को मई माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।
प्रथम चरण में कुल 3 लाख 25 हजार 51 लाभुकों के बैंक खातों में 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि ट्रांसफर की गई है। इस चरण में कुल 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का भुगतान आधार आधारित DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया गया।
राशि भुगतान करने के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से सीडेड है। ऐसे लाभुक जिनका आवेदन पहले ही स्वीकृत हो चुका है, लेकिन आधार सीडिंग नहीं हुई है, उनसे शीघ्र संबंधित बैंक से संपर्क कर सीडिंग कराने की अपील की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse