छह जुलाई को घुरती रथ और मुहर्रम, पुलिस प्रशासन अलर्ट

 

एबीएन डेस्क। रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में 27 जून को प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलने वाली है। इस दौरान छह जुलाई तक जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी।

 छह जुलाई को घुरती रथ के साथ मेला का समापन होगा। घुरती रथ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान का रथ खींचने मौसीबाड़ी पहुंचेंगे। इसी दिन मुहर्रम भी मनाया जायेगा। ऐसे में किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रथ मेला और मुहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय आईजी अभियान ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिलों के एसपी को बताया गया है कि 27 जून को पूरे राज्य में रथ मेला का आयोजन होगा। नौ दिन बाद यानी छह जुलाई को घुरती रथ मेला होगा। इसी दिन छह जुलाई को ही मुहर्रम मनाने की सूचना है। इसलिए इस दिन विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse