बीआईटी मेसरा और लालपुर यूनिट में मना योग दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर यूनिट के तत्वावधान में  संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार के नेतृत्व में सहायक कुलसचिव मनोज गिरी के निर्देशन में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को योग कराया गया। साथ ही योग और उसकी शरीर में होने वाले रोगों के बारे में बताया गया। 

इस कार्यक्रम के उपरांत वृक्षारोपण कर प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने समाज को इस प्रकार के आयोजन पर बताया कि इस प्रकार के आयोजन को हम अपने कार्यालय के आलावे मुहल्ले और सोसाइटी में भी करे जिससे युवाओं में योग और उसके होने वाले फायदे को समझ सके। 

योग एक पूजा है और पूजा जिस तरह प्रत्येक घर परिवार में किया जाता है ठीक उसी प्रकार हमे भी इससे अपने जीवन के प्रथम पहर में इससे करने की आदत बनाने की आवश्यकता है। 

आज के इस योग दिवस में संस्थान के जो वरिष्ठ शिक्षक और अधिकारियों ने भाग लिया डॉ अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ नागेंद्र प्रसाद तिवारी,  शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, राणा प्रताप मिश्रा,  सुभाशीष रॉय, डॉ संजय कुमार, डॉ देवेश उपाध्याय, अजय कुमार, डॉ संदीप डॉ पार्थो विष्णु, बासुदेव सिंह, विनोद कुमार, सहित शिक्षक और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया योग के बाद प्रांगण में बरगद का वृक्ष लगाया गया जो प्रकृति के लिए प्रेम का परिचायक होने का प्रमाण है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse