93 साल में पहली बार हुआ ऐसा, गिल-यशस्वी खास क्लब में शामिल

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए हैं। यह इंग्लैंड में पहले दिन भारत द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। भारत ने इंग्लैंड में जून 1932 में पहला टेस्ट खेला था। तब से लेकर गुरुवार तक इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ टोटल सात विकेट पर 338 रन का था, जो टीम इंडिया ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन बनाए थे। 93 साल में पहली बार भारत ने इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन 350 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं, ऋषभ पंत ने टेस्ट में 3000 रन भी पूरे कर लिए, लेकिन एडम गिलक्रिस्ट का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वहीं, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल दोनों ने शतक लगाया और खुद को एक खास क्लब में शामिल कर लिया।

359/3 इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, 2003 के बाद भारत के अलावा किसी मेहमान टीम ने इंग्लैंड में पहले दिन 350 का आंकड़ा पार नहीं किया है। 2003 में पिछली बार किसी मेहमान टीम ने इस आंकड़े को पार किया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के पहले दिन चार विकेट गंवाकर 362 रन बनाए थे। यह भारत का किसी विदेशी दौरे पर टेस्ट के पहले दिन तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन 399/3 और 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन टेस्ट के पहले दिन 372/7 का स्कोर बनाया था।

यशस्वी इंग्लैंड में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय
यशस्वी जायसवाल ने विदेशी जमीन पर तीन टेस्ट शतक बनाए हैं। उन्होंने 2023 में रोसेउ में 171, 2024 में पर्थ में 161 और अब लीड्स में 101 रन बनाए। तीनों शतक इन देशों में उनके पहले टेस्ट में आए हैं। यशस्वी से पहले वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में किसी अन्य खिलाड़ी ने अपने पहले टेस्ट में शतक नहीं लगाए हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी इंग्लैंड में टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय भी हैं। जब उन्होंने लीड्स में शतक लगाया तो उनकी उम्र 23 वर्ष 174 दिन की रही। सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ने उनसे कम उम्र में इंग्लैंड में टेस्ट शतक बनाया था। 1936 में ओल्ड ट्रैफर्ड में जब सैयद मुश्ताक ने 112 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 21 वर्ष और 221 दिन थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse