एचईसी की बेहतरी के लिए आज दिल्ली में बनेगी रणनीति

 

  • एचइसी के पुनरुद्धार पर संसदीय कमेटी की बैठक आज दिल्ली में

टीम एबीएन, रांची। एचइसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के मामले में बनी एक संसदीय समिति की बैठक 20 जून को दिल्ली में होगी। इस बैठक में झारखंड से मुख्य सचिव अलका तिवारी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल भी हिस्सा लेंगे। 

यह समिति एचइसी के पुनरुद्धार और वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रही है। समिति ने एचइसी से एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है, जिसमें कंपनी के घाटे, कर्मचारियों की औसत आयु और प्राप्त पैकेज की जानकारी शामिल है।

समिति का मुख्य उद्देश्य एचइसी की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और इसके पुनरुद्धार के लिए उपाय सुझाना है। इस समिति में 30 सदस्य हैं, जिनमें 20 लोकसभा और 10 राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। बताया गया कि बैठक में एचइसी द्वारा तैयार किये गये पुनरुद्धार पैकेज पर बात होगी। जिसमें रेलवे, इसरो आदि के लिए उपकरण निर्माण करना शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse