टीम एबीएन, रांची। शनिवार और रविवार को 7 लीजेंड्स टर्फ, कांके रोड, रांची में अग्रवाल युवा सभा ने दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया, जिसमें कुल 10 टीमों के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 15 लीग मैच के साथ दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया। टीम माइटी मेवेरिक्स ने फाइनल जीत कर पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर टीम सोनी पावर्स रही।
देवांश पोद्दार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप से नवाजा गया। साथ ही सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों एवं सभा के सभी सदस्यों के लिए खान-पान की पूर्ण व्यवस्था थी।
खेलकूद प्रभारी आभाष बथवाल, विवेक लोहिया एवं कार्यक्रम संयोजक रोहित सरावगी, अरुण पोद्दार ने पूरे कार्यक्रम को बहुत ही सुसज्जित रूप से सजाया और मनोरंजन हेतु संस्था के सदस्यों की महिलाओं के लिए भी एक मैच का आयोजन किया।
अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी स्पॉन्सर्स एवं सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया और बताया कि इस टूर्नामेंट में न केवल सभी का मनोरंजन हुआ साथ ही खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह एवं जज्बा भी दिखा। अग्रवाल युवा सभा अपने सदस्यों के लिए आगे भी इस तरह के मनोरंजन के कार्य परस्पर करती रहेगी। यह जानकारी प्रवक्ता अरुण पोद्दार एवं मीडिया प्रभारी सुमित महालका ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse