गवर्नर से मिले हिंदी साहित्य भारती के प्रतिनिधि

 

  • हिंदी साहित्य भारती के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट : अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में सम्मिलित होने का आमंत्रण सौंपा 

टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य के संवर्धन और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन में झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन ने किया। 

मुलाकात के दौरान आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य गोष्ठी को लेकर महामहिम को आमंत्रण पत्र सौंपा गया और उन्हें इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आग्रह किया गया। मौके पर हिंदी साहित्य भारती की ओर से महामहिम को साहित्यिक कृतियों की तीन चयनित पुस्तकें, पुष्प गुच्छ एवं एक पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

प्रतिनिधि मंडल में डॉ अरुण सज्जन के साथ रांची जिला अध्यक्ष बलराम पाठक, संगठन महामंत्री अजय राय, तथा उपाध्यक्ष संजय सर्राफ उपस्थित रहे। इस भेंटवार्ता को संस्था की ओर से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में झारखंड की साहित्यिक गरिमा को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होगी। उक्त जानकारी समिति के अजय राय और संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse