एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी हॉल आफ फेम में शामिल होने वाले कुल 7 क्रिकेटर्स हैं जिनमें से पांच पुरुष है जबकि दो महिला खिलाड़ी है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी है। धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है और उन्होंने अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड्स बनाये भी हैं और तोड़े भी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया है। उन्होंने बल्लेबाजी में भी काफी रिकॉर्ड्स बनाये हैं। आईसीसी हॉल आॅफ फेम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने काफी शानदार संदेश दिया।
आईसीसी के जरिए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, आईसीसी हॉल आफ फेम में अपना नाम देखकर मुझे काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। इससे दुनियाभर के तमाम खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है, फिर चाहे वह किसी भी युग के हों। सच में सम्मानित महसूस होता है जब आल-टाइम दिग्गजों के साथ आपका नाम जोड़ा जाये। मेरे लिए यह बहुत ही बड़ी बात है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
आईसीसी हॉल आफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर रहे हाशिम अमला का नाम भी है। आॅस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर रहे मैथ्यू हेडन को भी इसमें जगह मिली है। एक समय हेडन के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी 380 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड था। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान ग्रीम स्मिथ भी इसमें शामिल हो गये हैं। 22 साल की उम्र में स्मिथ को साउथ अफ्रीका की कप्तानी मिल गयी थी। इसमें शामिल किये गये 5वें और आखिरी पुरुष खिलाड़ी न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी हैं।
दो महिला क्रिकेटर पाकिस्तान और इंग्लैंड की हैं। पाकिस्तान की पूर्व कप्तान मीर को आईसीसी हॉल आफ फेम में जगह मिली है। सना इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर भी लिस्ट में आ गयी हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने महिला क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों ने अपना आदर्श भी मानते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse