चार जून को धूमधाम से मनेगा महेश नवमी महोत्सव

 

माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस झ्र महेश नवमी महोत्सव 2025 

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 4 जून 2025, बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर 5158वां माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस—महेश नवमी—उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान महेश एवं माता पार्वती के आशीर्वाद से 5158 वर्ष पूर्व माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। 

मौके पर श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन , रांची के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 से 8 जून 2025 तक महेश नवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों—बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों—के लिए समर्पित होगा। मीडिया प्रभारी अशोक साबू एवं रश्मि मालपानी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विविध प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं : 

  • स्कूटोथॉन,रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर 
  • इंडोर गेम्स: कैरम, शतरंज, सुडोकू 
  • मनोरंजन : फन अंताक्षरी, किड्स जैम, जोड़ीदार फन विथ टैलेंट 
  • सामाजिक परिचर्चा: जीवनसाथी चयन में युवा एवं अभिभावकों की सोच 
  • प्रभात फेरी एवं रुद्राभिषेक 
  • वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान 
  • ओजस्वी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण 
  • सांस्कृतिक संध्या 
  • कार्यक्रम के मुख्य संयोजक : सुरेश सारडा, अमित मालपानी, विनीता बिहानी, कविता मंत्री, अंकित काबरा एवं आकाश चितलांगिया। 
  • सभा अध्यक्ष : किसन कुमार साबू, सचिव : नरेन्द्र लाखोटिया। 
  • महिला समिति अध्यक्षा : भारती चितलांगिया, सचिव : बिमला फलोड़। 
  • युवा संगठन अध्यक्ष : विनय मंत्री, सचिव : हेमन्त माहेश्वरी। 
  • अन्य सक्रिय सदस्य : अंकुर डागा, बसंत लाखोटिया, प्रभात साबू, हेमंत साबू, मनमोहन मोहता, गिरिजाशंकर पेड़ीवाल, श्याम बियानी, राजेश 
  • सोमानी सहित अन्य सदस्यगण। 

यह आयोजन पूरे समाज को एक सूत्र में बांधने एवं हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त करने का प्रयास है। उक्त जानकारी माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse