आज बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का भी हो जायेगा शुभारंभ : रितेश कुमार, अध्यक्ष विहिप् सह वर्ग व्यवस्था प्रमुख

 

  • 27 मई से विश्व हिंदू परिषद का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग जारी
  • त्याग और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति हैं हमारे ईष्ट श्रीराम: बीरेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री, विहिप
  • महपुरुषों के त्याग से हमें प्रेरणा लेने की ज़रूरत : आनन्द जी, क्षेत्र संगठन मंत्री

टीम एबीएन, रांची। प्रांतीय संगठन के निर्देश पर 27 मई से विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा द्वारा स्थानीय शीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिषर में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल का ग्यारह दिवसीय संयुक्त प्रान्त स्तर का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आरम्भ हो चुका है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के 75 कार्यकर्ता तथा बजरंग दल के 300 बजरंगी शौर्य प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद शौर्य प्रशिक्षण के शुभारंभ में क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र प्रसाद जी ने कहा कि हमे हमारे भगवान के राम का चरित्र से प्रेरणा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि जब पूरा संसार जान रहा था कि अयोधया के राजा दशरथ अपने बड़े पुत्र श्रीराम का राज्याभिषेक की घोषणा कर दी थी, परन्तु समय चक्र बदलते देर नही लगी और अपने पिता यानि राजा दशरथ के दिये हुए वचन का पालन करने हेतु 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किये तथा अपने भाई भरत को राजगद्दी सौप दी। 

वही छोटे भाई भरत ने भी बड़े भाई की चरण पादुका राजगद्दी में रखकर श्रीराम की तरह जमीन में सोकर पूरा 14 वर्ष एक आज्ञाकारी सैनिक की तरह राज्य को चलाया और पुनःभगवान राम का वनवास से लौटने के बाद राजगद्दी सौप दी। जबकि वनवास के दौरान अनेकों विधर्मी, दुष्टों का संहार कर भगवान राम ने सम्पूर्ण संसार को इनकी अत्याचार से छुटकारा दिलवाया और बिना किसी लोभ लालच के किस्किंधा में सुग्रीव तथा श्रीलंका का राजा विभीषण को राजा बनाकर वहां का राज काज सौप दिया जबकि भगवान राम चाहते तो इब सभी  को अपने राज्य में मिला सकते थे।

जबकि क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बौद्धिक वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को महापुरुषों की कार्यों को जानने तथा उनसे प्रेरणा लेकर उनकी प्रेरणादायी कार्यों का आलिंगन करने की ज़रूरत है। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण तथा धर्म रक्षा हेतु शारिरिक सौष्ठव एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ाना है। 

वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में विहिप क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा,प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह जी, प्रान्त धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख युगल प्रसाद, बजरंग दल प्रान्त संयोजक रंगनाथ महतो, प्रान्त मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सत्संग टोली प्रान्त सदस्य सह वर्गाधिकारी बलदेव आचार्य, धनबाद महानगर अध्यक्ष सह वर्ग मुख्य शिक्षक द्वारिका प्रसाद, विभाग प्रचारक कुलदीप सिंह, हजारीबाग संगठन मंत्री कुलेश्वर जी शामिल हैं।

जबकि पूरे वर्ग को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु लोहरदगा ज़िला विहिप् अध्यक्ष एवं वर्ग व्यवस्था प्रमुख रितेश कुमार, ज़िला मंत्री सह व्यवस्था प्रमुख रंजीत कुमार, ज़िला संगठन मंत्री कार्तिक जी के साथ साथ सुनील अग्रवाल, हिमांशु कुमार, आशुतोष पाठक, नितिन कांषयकर, अंकित गुप्ता, प्रशांत खत्री, गुमला ज़िला मंत्री मनीष बाबू समेत लोहरदगा ज़िला अनेको सनातन व्यापारी बन्धु तथा समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse