टीम एबीएन, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे की शुरुआत पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन से की। पीएम शाम 4 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैयार हुआ यह नया टर्मिनल न सिर्फ वास्तुशिल्प के लिहाज से भव्य है, बल्कि इसकी सुविधाएं भी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित हैं।
अत्याधुनिक तकनीकों और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह टर्मिनल बिहार के हवाई यातायात को नई दिशा देगा। इस नये टर्मिनल से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सेवाएं मिल सकेंगी।
इसमें आधुनिक चेक-इन काउंटर, हाई-स्पीड बैगेज सिस्टम, यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय और उन्नत सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। पीएम मोदी ने इसे नये बिहार के नये प्रवेश द्वार की संज्ञा दी है। इस टर्मिनल के शुरू होने से पटना अब देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स की कतार में शामिल हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse