टीम एबीएन, राहे/ रांची। गुरुवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रांची जिला अंतर्गत राहे प्रखण्ड के खास राहे ऊपर टोला, धोबी टोला से डोमटोला तक पिछले कई वर्षों से नाले का पानी निकासी बंद होने के वजह से विभिन्न मोहल्ले के लगभग 5000 आबादी सालों भर कचड़ा के बीचोंबीच असहाय दुर्गंध के साथ मजबूरी वश अपना जीवन यापन कर रहें हैं।
बरसात के समय पूरा क्षेत्र जलजमाव हो जाता, घर के अंदर कचड़ा पानी के साथ साथ कई प्रकार के दर्दनान विषैला कीड़ा - मकौड़ा, सांप और अन्य जलीय जीव घर प्रवेश करता है, अत्यधिक कचड़ा और दुर्गंध से कई प्रकार के जानलेवा गंभीर बीमारी भी फैल रही है।
घर भी धंसना शुरू हो रहा है, गंभीर समस्या का तत्काल समाधान नहीं होने पर प्रभावित क्षेत्र में उत्पन्न महामारी से लोगों के मृत्यु होने का प्रबल संभावना है। मौके पर रांची उपायुक्त से गंभीर समस्या स्थायी समाधान हेतु अनाबद्ध निधि से नक्शा अनुसार नाली का नए सिरे से नापी कर जमा कचड़ा का तत्काल सफाई किया जाय।
बरसात से पूर्व खराब नाली का तत्काल मरम्मत किया जाय तथा कचड़ा निकासी नाली का नियमित मेंटेनेंस किया जाय। मौके पर रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री गंभीर मामला को तत्काल संज्ञान में लेते हुए राहे बीडीओ अशोक कुमार जी आवेदन फॉरवर्ड करते हुए समस्या का समाधान को लेकर तत्काल इंस्टीमेंट भेजने का निर्देश दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse