रांची विवि ने बढ़ायी कॉलेजों में नामांकन की तिथि

 

एबीएन कैरियर डेस्क। मिशन एडमिशन के लिए रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गयी है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का 12वीं का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं होने से खअउ बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत देने वाला बड़ा निर्णय लिया है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जैक बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो जाता, तब तक चांसलर पोर्टल बंद नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जैक बोर्ड के छात्रों के लिए स्पेशल एडमिशन ड्राइव चलाकर उनके नामांकन की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जायेगा। 

विश्वविद्यालय के इस फैसले से खअउ बोर्ड के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। पहले यह तय किया गया था कि नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 19 जून 2025 तक खुला रहेगा लेकिन जैक बोर्ड का परिणाम समय पर न आने के कारण अब विश्वविद्यालय ने इस तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

नयी अंतिम तिथि की घोषणा जैक बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद की जायेगी। 23 जून 2025, पहली मेरिट सूची संबद्ध कॉलेजों की वेबसाइट पर आनलाइन जारी की जायेगी। 24 जून से 30 जून 2025, चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse