फ्री खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 से

 

कृषि एवं संबद्ध विभागों की रहेगी सहभागिता, विभिन्न गावों में होगा कार्यक्रम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई  से 12 जून 2025 तक प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान चलायी जायेगी। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही इस अभियान में कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों की सहभागिता रहेगी। 

यह अभियान पलामू जिले के विभिन्न गांवों में चलायी जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ पशुधन, मुगीर्पालन, मत्स्यपालन आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया जायेगा। वहीं कृषि विकास हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में किसानों को अवगत कराया जाएगा। 

सॉयल हेल्थ कार्ड में सुझायी गयी विभिन्न फसलों के चयन और संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक और शिक्षित किया जायेगा। वहीं किसानों से फीडबैक लेकर उसका दस्तावेजीकरण किया जायेगा, ताकि वैज्ञानिक उनके द्वारा किये गये नवाचारों के बारे में जान सके और अनुसंधान की दिशा में निर्धारित कर सकें। इस अभियान के तहत किसानों क बीच बीज का भी वितरण किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse