टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड 17 अंतर्गत आर जी स्ट्रीट, थड़पखना में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि वार्ड 17 का अधिकतर क्षेत्र गुदड़ी कर्बला चौक का एरिया पड़ता है। इस छोटे क्षेत्र के कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो रहा है जरूरत है, इस क्षेत्र को वार्ड 18 में मिला देने की आवश्यकता है, क्योंकि न तो यहां पर रेगुलर फागिंग होती है, और न ही रेगुलर कचरा का उठाव होता है।
यहां तक कि इस क्षेत्र में रांची नगर निगम ने एक डस्टबिन तक नहीं लगाया है, और लोग एक व्यक्ति के घर के सामने सारा कचरा फेंक रहे हैं। जिससे दुर्गंध के कारण उनका वहां रहना दूभर हो गया है, इसलिए अगले परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड 18 में सम्मिलित करने की मांग यहां के निवासियों ने की।
बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, विवेक कुमार महारथी, संतोष मृदुला, राजकुमार, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे और वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी तथा वार्ड 17 के अंकित अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुमित कुमार मित्रा, विनीत अग्रवाल, अक्षमा कुमारी, सौरभ बोस, इत्यादि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव शाहिद आलम ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse