टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।
श्री सेठ ने कहा कि हमलोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है झारखंड की राजधानी रांची में प्रथम बार हमारे बीच हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हो रहा है। रांची की सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया जायेगा।
जैसा कि ज्ञात है यह आयोजन राजस्थान फाउंडेशन, रांची चेप्टर के सान्निध्य में किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय मारू व कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार रांची आ रहे हैं। इस अवसर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन किया जायेगा। जैसा कि ज्ञात है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रांची पधार रहे हैं। इस आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारीयो सहित कई प्रबुद्ध जन उन्हें सम्मानित करेंगे।
कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया। वहीं सहयोगी के रूप में पुनीत पोद्दार, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, राहुल मारू, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विकास गोयल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के समस्त लोगों से आज रविवार को शाम 5 बजे स्वर्ण भूमि सभागार में स्वागत अभिनंदन समारोह में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने का आग्रह किया है।
उन्होंने अभिनंदन समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि कृपया आप अभिनंदन समारोह के सभागार में 4:30 बजे तक पहुंच कर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लेवे जिससे कार्यक्रम को अद्भुत और सुंदर बनाने का प्रयास सफल हो सके स्वागत में आप अंगवस्त्र या पुष्प कुछ में से कोई एक ही लेकर के आवे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse