हजारीबाग : तालाब में गिरी स्कूल वैन, 17 बच्चे घायल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के इचाक थाना अंतर्गत खुटरा गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 स्कूली बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चे स्कूल वैन में बैठे हुए थे। गाड़ी असंतुलित होकर तालाब में गिर गई। जिससे यह घटना घटी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तालाब से निकल लिया गया है। वहीं गाड़ी का ड्राइवर भी तालाब में डूबा हुआ था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हजारीबाग के इचाक थाना अंतर्गत खुटरा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में लगभग 17 बच्चे घायल हो गये। तीन से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक निजी विद्यालय के बच्चे पढ़ाई कर स्कूल वैन से अपने घर लौट रहे थे। 

इसी बीच खुटरा गांव के समीप स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क से लगभग 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरी। जिससे सभी बच्चे घायल हो गये। घटना में घायल सभी बच्चों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिकअप वाहन चालक नशे की हालत में था। 

लोगों ने कहा कि सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का गार्डवाल और डाइवर्सन नहीं होने की वजह से ऐसी घटना घटी है। घटनास्थल पर इचाक थाना पुलिस पहुंची और सभी घायल बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse