टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/5/2028 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में अमानत कोर्स सत्र 2024-25 के छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा कि लगभग 8 महीने बीत जाने के बाद मात्र 5 क्लास हुई है और इस कोर्स हेतु टीचर भी उपलब्ध नहीं है और मिड सेमेस्टर हो या इंड सेमेस्टर का कोई अता पता नहीं है।
इन सभी विषयों को कुलपति को अवगत कराया और कुलपति ने त्वरित करवाई करते हुए प्रिंसिपल सर को कॉल करके पूरी जानकारी ली और अविलंब शिक्षक की कमियों को दूर कर क्लास शुरू कर कोर्स को पूरा करने का निर्देश दिया और परीक्षा नियंत्रक को भी कॉल करके कोर्स पूरी होने के बाद तुरंत अमानत की एग्जाम लेने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अनिकेत कुमार, रोशन नायक, सक्षम झा, पवन सिंह, सौरभ शर्मा, राजेश सिंह, रवि रोशन, राज कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse