एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के समाहरणालय सभागार में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद जनता दरबार में आए आमलोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का निदान किया।
आमलोगों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन आवेदनों का निष्पादन करते हुए लोगों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार में आए आवेदनों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं की जांच कर दूर करने में तत्परता बरतने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जनता दरबार में चैनपुर थाना क्षेत्र के ओरनार निवासी सुभागी कुमारी ने अनुबंध आधारित कार्य उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं नीलांबरपुर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र निवासी ने जमीन विवाद के संबंध में आवेदन दिया। चियांकी निवासी सोमरिया देवी ने समय निर्धारित करते हुए जमीन का सीमांकन कार्य करने की अनुरोध किया।
उंटारी रोड थाना क्षेत्र के कुटुमू निवासी सुगिया देवी एवं गांव के अन्य लोगों ने सामूहिक आवेदन देकर चापाकल लगवाने का अनुरोध किया है। जनता दरबार में चियांकी के योगेंद्र मुसहर ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। चैनपुर निवासी ने ग्रामीणों द्वारा रास्ता को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
उसके अलावा जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये, जिसका अवलोकन कर उप विकास आयुक्त संबंधित पदाधिकारी को आवेदन स्थानांतरित करते हुए समस्या समाधान का निर्देश दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse