टीम एबीएन, रांची। हैलो किड्स, अपर बाजार एवं स्टडी स्टूडियो के तत्वावधान में पांच दिवसीय फन ब्रेकर समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कैंप के पहले दिन की थीम नेचर रखी गयी थी, जिसमें सजावट, खेल, गतिविधियां और भोजन—सभी कुछ प्रकृति थीम पर आधारित थे। कैम्प में 2 से 12 साल तक के बच्चो ने हिस्सा लिया।
बच्चों का स्वागत वेलकम गेम और गिफ्ट के द्वारा किया गया। कैम्प में योगा और मैडिटेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों को फॉयल पेंटिंग करायी गयी। साथ ही साथ बच्ची को जुट से टी कोस्टर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रकृति से जुड़े व्यंजनों को बच्चों को परोसा गया।
कैंप में हेलो किड्स एवं विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिन को यादगार बना दिया। इस कैंप को सफल बनाने में हैलो किड्स की निदेशक कुशा जलान के अलावा अंशु मुंद्रा, ऋचा जालान, हैलो किड्स की शिक्षिकाएं साक्षी चौहान, दीपिका गाबा आदि का योगदान रहा। उक्त जानकारी कुशा जालान (62041 96066) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse