टीम एबीएन, रांची। यह बताते हुए अत्यंत गौरव और हर्ष हो रहा है कि राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी हमारे सर्वप्रिय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के विशेष अनुरोध पर आगामी 25 मई को रांची पधार रहे हैं।
अजय मारू व कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि हम सभी रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतजार था, वह शुभ क्षण निकट आ गया है। लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन हेतु सभी सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम स्वर्णभूमि वेंकट हॉल में, रविवार 25 मई को सायं 5 बजे आयोजित किया गया है। आयोजन समिति ने रांची के सभी धार्मिक, सामाजिक संस्था के सदस्यों सहित ब्यापारियों से कार्यक्रम में पधारकर माननीय ओम बिड़ला जी का भव्य स्वागत, अभिनंदन करने का आग्रह किया है। यह पल एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जिसे हम सभी लोगो को मिलकर स्मरणीय बनाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, प्रमोद सारस्वत,अमित चौधरी, मनीष लोधा, यश सुरेखा, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse