टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है। तपती गर्मी और उमस के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा। गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार तीन घंटे के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात हो सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में आज गरज के साथ बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं भी चल सकती हैं। वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse