टीम एबीएन, रांची। रांची के भक्तगण 17 मई दिन शनिवार को शाम 5 बजे रांची एयरपोर्ट पर प्रातः स्मरणीय नित्य वंदनीय संत शिरोमणि परम पूज्य गुरुदेव श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज जी का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर के लिए सड़क के रास्ते प्रस्थान करेंगे।
स्वामी जी जमशेदपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रभु प्रेमी संघ एवं गौ माता सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तगणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे रांची एयरपोर्ट पहुंचकर स्वामी जी का अभिनंदन करें। उक्त जानकारी संजय सर्राफ और मनोज बगड़िया ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse