टीम एबीएन, रांची। रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए साक्षी जैन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने साक्षी जैन को बधाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग कैटिगरी 2025 मे इनका चयन होना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है उन्होंने पूरे विश्व में यह परचम लहराते हुए पूरे समाज को गौरवान्वित की है। इस कैटेगरी में 30 नामों मे से दो भारतीय शामिल है, जिसमें एक नाम साक्षी जैन का है उन्होंने कहा कि साक्षी जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं कंटेंट क्रिएटर है।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बधाई देते हुए कहा है कि साक्षी जैन का फोर्ब्स थर्टी अंडर- 30 एशिया में चयन होना पूरे देश में मारवाड़ी समाज की मान को बढ़ायी है। साक्षी जैन के पिता रांची अप्पर बाजार निवासी व्यवसायी पंकज जैन एवं माता अंचला जैन एक गृहणी है तथा दादा सुरेश कुमार जैन सेवानिवृत्त प्रोफेसर है।
साक्षी जैन ने स्कूली शिक्षा रांची के विशप वेस्टकाॅट गर्ल्स स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल से की फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा पास की। साक्षी जैन को मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सहित कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। इस बार विश्व के 30 चुनिंदा युवाओं में सिलेक्शन होना बहुत ही गर्व की बात है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse