टीम एबीएन, रांची। भारत से कोसों दूर अफ्रीकी देश नाइजर में झारखंड के पांच श्रमिक अपहृत है। यह सभी पांचों श्रमिक झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं। अपहरण के 11 दिन बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार के द्वारा अब तक ठोस रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है। पीड़ित परिवारों को एग्जैक्ट लोकेशन की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कल मंगलवार को डिजिटल ट्विटर कैंपियन का ऐलान किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने एक्स ट्विटर सोशल अकाउंट में पोस्ट करते हुए अधिकतम लोगों को ट्वीट री ट्वीट करने की अपील की है।
वहीं आंदोलन का ऐलान करने वाले संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य प्रवासी मजदूरों का सकुशल झारखंड वापसी एवं आतंकी गतिरोध से सुरक्षा की मांग को विश्व पटल पर मजबूती से रखने हेतु सभी 24 जिलों के सोशल मीडिया प्रभारी से बातचीत कर लिया गया है। कल के ट्विटर महा अभियान की संपूर्ण तैयारी संपन्न है।
बताते चलें कि नाइजर देश में पांच झारखंडी श्रमिकों को केपीटिएल ट्रांसमिशन कंपनी कार्यस्थल से हथियारबंद आतंकी संगठन के द्वारा अपहरण करने की खबर है। इसे लेकर राज्य के प्रवासी मजदूर उत्तम महतो, चंद्रिका महतो, संजय महतो, फजीत महतो एवं राजू महतो के परिवारों में नाराजगी का स्थिति बना हुआ है। और सरकार से सुरक्षा की अपील की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse