जेएलकेएम ने किया नाइजर श्रमिक वापस लाओ डिजिटल आंदोलन का आगाज

 

  • एक्स एप्लिकेशन पर 6 मई 2025 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से #bring_back_jharkhandi_workers चलाने का निर्णय 
  • झारखंडी मजदूरों को वापस लाने के लिए कल सभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना आवाज बुलंद करेंगे : देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह जिला बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव के उत्तम महतो और दोंदलो गांव के संजय महतो, फलजीत महतो, चंद्रिका महतो और राजू महतो का 25 अप्रैल 2025 को पश्चिम अफ्रीका के नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर सकोईरा में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया है। 

10 दिन बीत चुका लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। यह घटना न केवल इन श्रमिकों का और उनके परिवार के लिए त्रासदी है बल्कि यह विदेशों में कार्यरत भारतीयों की सुरक्षा के प्रश्न को भी उजागर करती है। 

यह सिर्फ बगोदर गिरिडीह या झारखंड की बात नहीं है बल्कि यह विदेश में कार्यरत भारतीयों के सुरक्षा की बात है, यह बात कार्यस्थल से सक्रिय आतंकी संगठन द्वारा अपहरण करने की बात है। 

इसीलिए समस्त झारखंडवासियों के साथ साथ समस्त देशवासियों को भी एकजुट होकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना आवाज को बुलंद करने की आवश्यता है।  

6 मई 2025 दिन मंगलवार सुबह 10 बजे बजे से एक्स एप्लिकेशन पर #bring_back_jharkhandi_workers  #झारखंडी_ श्रमिकों_को_ वापस_लाओ अभियान चलाया जाएगा ज्यादा से ज्यादा ट्वीट री ट्वीट करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse