पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में राजद का कैंडल मार्च

 

टीम एबीएन, रांची। पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमले के विरोध से पूरे भारत के हर नागरिकों को एकजुट होकर केंद्र के साथ डटकर मजबूती के साथ साथ देने की जरूरत है और यही वक्त की नजाकत है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कैंडल मार्च के दौरान बिरसा चौक में प्रेस बयान के दौरान कही।

शनिवार को रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी घटना में मारे गये निर्दोष नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यालय से बिरसा चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया और इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए निंदा की गयी कि ऐसी घटना दोबारा नहीं घटे इसके लिए केंद्र सरकार को गारंटी देने की जरूरत है। जनता का विश्वास भारत सरकार पर से उठता चला जा रहा है उसके बावजूद जनता देश के सुरक्षा के लिए भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ राजद नेता शैलेंद्र शर्मा, आबिद अली, भास्कर वर्मा, प्रणव कुमार बबलू, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज अग्रवाल, मुर्शीद आलम, सूरज कुमार, यशवंत यादव, राम भजन यादव, कमलेश यादव, हरेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, विशाल कुमार, चंचल कुमार, गायत्री देवी, सज्जाद अंसारी, अजय यादव, विजय राय सहित काफी शहर संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जनता दल, रांची झारखंड के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse