एबीएन डेस्क, रांची। आजसू कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों, पर्यटक मित्रों और दुकानदारों के साथ मिलकर जोन्हा फॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। नो प्लास्टिक जोन को लेकर दुकानदारों को जागरूक किया। जोन्हा में सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने लोगों से थर्मोकोल और प्लास्टिक से बने प्लेट, गिलास तथा पैकेट का उपयोग नहीं करने की अपील की। सफाई अभियान में विजय उरांव, धर्मनाथ बेदिया, रामकिशोर बेदिया आदि शामिल थे। अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने स्थानीय लोगों और पर्यटक मित्रों के साथ बैठक कर नववर्ष के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। थाना प्रभारी ने कहा कि फॉल को नशामुक्त बनाने के लिए नशेड़ियों को देखते ही हिरासत में लिया जाएगा। वहीं तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse