टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र पतराटोली स्थित मधुर मेडिकेयर हास्पिटल तृतीय वर्ष गांठ के मौके पर शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज एवं दुर्गम क्षेत्र से से आए मरीजों ने नि:शुल्क इलाज का लाभ लिया। शिविर में हड्डी जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डा विवेक मधुर, जेनरल सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा नेहा ज्योति, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विनीत कुमार मिश्रा, न्यूरोसर्जन डॉ दीपक कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आभा मधुर और डा चंदन कुमार ने शिविर में पहुंचे 213मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया।
शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड , इसीजी और हड्डी में कैलिसियम की जांच बीएमडी मशीन के द्वारा की गयी। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाएं दी गयी।
डा विवेक मधुर ने हड्डी, जोड़ और नस रोगों से संबंधित मरीजों का इलाज किया। डॉ विवेक ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जीवन शैली काफी बदल रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता है। इन्होंने मरीजों को हड्डी एवं नस की देखभाल के लिए जरूरी उपाय बताए।
डा नेहा ज्योति मधुर ने बवासीर, फिशर, हर्निया, हाइड्रोसिल, पित और किडनी की पथरी, स्तन की गांठ और घाव, पेट की बीमारी और गर्भवती महिलाओं का इलाज किया। डा चंदन कुमार ने भी सामान्य बीमारियों का इलाज किया।
हास्पिटल के निदेशक अजय मधुर ने बताया कि मधुर मेडिकेयर हास्पिटल में स्वास्थ्य को लेकर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। इन्होंने कहा कि मधुर मेडिकेयर का उदेश्य स्वास्थ्य को लेकर जागृत कराना है। माह के प्रथम रविवार को ओपीडी शुल्क निशुल्क रहेगा।
शिविर को सफल बनाने में अजय मधुर, सावित्री मधुर, सुरेंद्र ठाकुर, सुशीला कुजूर, उषावती यादव, देवंती बेक, अचरज कुजूर, सूरज यादव, नेहा सिंह, गुलाब नायक, अंगद सिंह, साधना ,अमन कुमार, नरगिस खातून , सिद्धार्थ सिंह, मो खालिद, प्रियांशु, खुशी खाखा, शाहिद अंसारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse