चैनपुर एसडीओ ने खेतली पंचायत के अति दुर्गम एवं पाट क्षेत्र लावाबर ग्राम के वृद्ध जनों को लगवाया कोरोना का टीका

 

गुमला। गुमला जिले को 15 जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण से आच्छादित करने की दिशा में जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है। लगातार जिले के अति दुर्गम एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचकर वहां के ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने खेतली पंचायत के अति दुर्गम एवं पाट क्षेत्र लावाबर ग्राम पहुंचकर गांव के वृद्ध जनों को कोरोना का टीका लगवाने हेतु प्रेरित कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के माध्यम से टीका भी लगवाया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ-साथ वृद्ध जनों को कोरोना के टीके के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने टीका लेने में असमर्थ वृद्ध जनों को उनके घरों पर ही कोरोना का टीका लगवाया। बताते चलें कि वृद्ध जनों को कोरोना का टीका लगवाने के साथ ही ग्राम के चार लोगों को पेंशन योजना का भी लाभ दिलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों एवं वृद्ध जनों से वार्तालाप कर उन्हें कोरोना के टीके की विशेषताओं की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 03 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष के युवाओं को दिए जाने वाले कोरोना के टीके के विषय में भी जागरूक किया। उन्होंने कोरोना के टीके की विशेषतों का वर्णन करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है टीकाकरण। कोरोना के टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के निमित्त कोविड-19 के दोनों टीके फायदेमंद एवं उपयोगी हैं। अतः आप सभी अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी कोरोना का टीका लगवाएं तथा आपसास रहनेवाले लोगों को भी कोरोना का टीका लेने हेतु प्रेरित करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse