टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक आवश्यक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन मे जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को होने वाले झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा व मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को पूर्ण समर्थन देते हुए विजयी बनाने हेतु कार्य किया जायेगा।
बैठक में सुरेश चंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की आग्रह सबसे करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मैं सामाजिक कार्यों में सेवारत रहते हुए सामाजिक उत्थान का कार्य कर रहा हूं। अध्यक्ष बनने के बाद समाज में हो रहे हैं जन समस्याओं को दूर करने एवं समाज सुधार के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी भागचंद पोद्दार, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान महामंत्री पवन शर्मा, श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने भी अपने संबोधन मे सुरेश चंद्र अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा की मृदु भाषी अनुशासन प्रिय सुरेश चंद्र अग्रवाल के प्रांतीय अध्यक्ष बनने से पूरे झारखंड में जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में रांची में दो स्थानों पर विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा चलाया जा रहा है जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को भोजन प्राप्त हो रहा है। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित, रांची जिला मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समर्पण शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। तथा सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं सभी पदाधिकारीयों ने किया।
बैठक का संचालन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की। मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे-अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष सौरभ बजाज,कमल कुमार केडिया, राजेंद्र केडिया, कमलेश संचेती, कौशल राजगढ़िया, श्याम सुंदर गोयल,वासुदेव भाला, निर्भय शंकर हारित, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, आनंद जालान, सुरेश जैन, मुकेश काबरा, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, रमेश शर्मा, राजकुमार मित्तल, किशन शर्मा, प्रकाश बजाज, दीपेश निराला, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, प्रमोद बजाज, मुकेश पोद्दार, अमरजीत, पवन बजाज, विकास अग्रवाल,नरेंद्र लखोटिया अजय बजाज, रोहित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, नारायण विजय वर्गीय, विजय सरायका, आशीष अग्रवाल, निर्मल बुधिया, मनोज रूईया, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनीष लोधा, गोपाल मुरारका, अमित चौधरी, नरेश बंका, दीपक गोयनका, विनोद जैन बगवानी,सुनील पोद्दार, अजय खेतान, शशांक भारद्वाज,अजय डीडवानिया, राघव जालान, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse