टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य शहरों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के उद्देश्य से मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।
बैठक में मंत्री कुमार ने निर्देश दिया कि सभी शहरों का विकास मास्टर प्लान के अनुरूप किया जाये, जिसमें शहर से सटे क्षेत्रों को भी शामिल किया जाये ताकि भविष्य में नगरीय विकास की दिशा में कोई बाधा न आये। उन्होंने कहा कि टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान मंत्री ने पेयजलापूर्ति एवं सेप्टेज प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कार्य स्थल पर आन स्पॉट किया जाए।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रवऊअ के निदेशक अमित कुमार, ऊटअ निदेशक सत्येन्द्र कुमार, विभाग की अपर सचिव ज्योत्ष्णा सिंह, संयुक्त सचिव दीपक दूबे, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, खवकऊउड के तकनीकी और प्रशासनिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse