लॉक डाउन में मुर्गा लड़ाई करने का आरोपी रिहा

 

लॉक डाउन का उल्लंघन कर मुर्गा लड़ाई करने के आरोपी रिहा

टीम एबीएन, रांची। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री सार्थक शर्मा की अदालत ने आज कोरोना काल में लॉक डाउन का उलंघन कर सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग टांग बाजार में मुर्गा लड़ाई का खेल करने के आरोपी देवी राम महतो, भजोहरी महतो, हेम सागर महतो एवं पुष्कर महतो को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में 13 अप्रैल 2020 को सोनाहातु थाना क्षेत्र के टांग-टांग बाजार में लॉक डाउन का उलंघन कर मुर्गा लड़ाई खेल करते सोनाहातु थाना के सुरक्षित दंडाधिकारी ने उक्त चारों को पकड़ लिया था। 

इस संबंध में सोनाहातु थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 23/2020 दर्ज किया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मृत्युंजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में सूचक सहित अन्य चार गवाहों की गवाही हुई थी, लेकिन घटना साबित नहीं हो पायी और न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में चारों को बरी कर दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse