टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए (एमयूएनएस), (आईआईएमयूएनएस) की जानकारी हेतु संप्रेषण कौशल क्षमता वर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआईएम यूएन रांची के सहायक निदेशक सह चार्टर्ड एकाउंटेंसी के विद्यार्थी दिव्यम जैन ने सार्वजनिक भाषण कौशल, वाद - विवाद आदि के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को अनेक उपयोगी जानकारी दीं। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर दिव्यम जैन के द्वारा दिये गये। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी रहा। प्राचार्य एसके मिश्र ने संसाधक दिव्यम जैन तथा उनकी संस्था आईआई एमयूएन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम के सीमित दायरे में सिमट कर नहीं रहना है, उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकारी होनी चाहिए, सार्वजनिक रूप से बोलना आना चाहिए। तभी उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है।
नई शिक्षा नीति में सतत विकास लक्ष्य को अत्यधिक महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों को भी इनकी जानकारी होनी चाहिए तथा उन्हें इन लक्ष्यों के प्रति जागरूक भी होना चाहिए। इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करके विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा या जाता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse