टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 08 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
मौके पर प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुभुदार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया। वरदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यन्त भाव विभोर हो रहे थे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरूवात की गयी।
कार्यक्रम के दौरान हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, भरोसा है तेरा खाटू वाले, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है, देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ... आदि भजनों की लय पर भक्तगण झूम रहे थे। इस अवसर पर श्री प्रभु को मिल्क केक, बादाम बर्फी, केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन, रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, प्रियांश पोद्दार, मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse