नहीं मिल रही मंइयां सम्मान की राशि, तो जल्द करें ये काम...

 

राशन कार्ड के इन गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पा रहा है मंईयां योजना का पैसा, जल्द करा लें ठीक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है। इस दौरान कई लाभुक ऐसे मिले जिनके राशन कार्ड से उनके द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी से मैच नहीं करता है। डाटा मिस-मैच के चलते तकरीबन 2 लाख से अधिक महिलाओं की राशि होल्ड रख दी गयी है।

यानी उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी। उन्हें अपने पैसे पाने के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है। आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावायेंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं। 

  • मंईयां योजना में आवेदन करते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड में सेम हो। आप अपना वही नाम आवेदन में भरें जो इन दोनों दस्तावेज में हो। 
  • इसके अलावा मंईयां योजना के लिए आवेदन करते वक्त भी यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड का केवाईसी पूर्ण हो चुका हो। बिना केवाईसी के आपको पैसा नहीं मिल सकेगा। 
  • राशन कार्ड का नंबर ठीक से भरें। नंबर भरते समय किसी भी अंक का ओवर राइटिंग न हो यह सुनिश्चित कर लें। नहीं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। 
  • यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड का राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो 

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है। जिनके आवेदन का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलती पायी जाती है तो आपका नाम लाभुक के लिस्ट से हटा दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse