टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा ग्रीन होराइजन होटल स्टेशन रोड रांची में प्रेस वार्ता की गयी। इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री विहिप ने कहां कि झारखण्ड में ईसाई मिशनरियों के माध्यम से धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है, मुस्लिम समुदाय द्वारा लव जेहाद हर दिन देखने को मिल रहा है।
झारखण्ड के सीमा पर म्यांमार और बांग्लादेश मुस्लिम घुसपैठ तथा हिन्दुओं की जनसंख्या में कमी देश की हिंदू जनसंख्या के असंतुलन के चार बड़े कारण हैं, इन चार बातों हमें विशेष कार्य करने की जरूरत है। श्री परांडे ने घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने में मुस्लिम घुसपैठ हुए हैं।
इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में ईसाई मिशनरियों ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का कार्य किया है। गौ तस्करी, लव जेहाद, घुसपैठ आदि चिंता के विषय हैं। इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढ़ने का कार्य विहिप कर रही है। श्री परांडे ने यह भी कहा कि विदेशियों और विधर्मियों द्वारा झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का षडयंत्र भी रचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों व अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विहिप हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखी है, इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था।
इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्य सरकारों, वहां के विधायकों, सांसदों आदि से मिलकर इस बाबत कानून लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत व मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने भी हिस्सा लिया। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद्, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse