शिक्षा क्षेत्र में उगाही पर लगनी चाहिए रोक : देवेंद्रनाथ महतो

 

कार्मेल स्कूल लोवाडीह में अभिभावकों ने किया आंदोलन

टीम एबीएन, रांची। राज्य में निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि के मामले लगातार सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा इस पर नियंत्रण को लेकर आदेश भी जारी किया गया है। लेकिन पालन नहीं हो पा रही है। आज मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्मेल स्कूल लोवाड़ीह में मनमानी फिस बढ़ोतरी, अन्य शुल्कों का लेवी और स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री के खरीदारी में बाध्यता के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल का आज सुबह घेराव किया। 

स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सूचना मिलते ही आंदोलन का समर्थन देने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पूर्व रांची लोक सभा प्रत्याशी  देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। स्कूल प्रबंधक से घंटों तक बहस चली। मामला नियंत्रण के लिए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। देवेंद्रनाथ महतो की थाना प्रभारी के माध्यम से उपायुक्त रांची से टेलीफोन वार्ता हुई।

श्री महतो ने कहा कि निजी स्कूलो द्वारा विभिन्न नामों से अनियमित शुल्क वसूला जा रहा है। राज्य में शिक्षा बेलगाम महंगा हो होते जा रही है। किसी स्कूल में एक बार नामांकन फीस के बाद ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। बताते चले की उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजनत्री ने स्कूलों को चिन्हित करते हुए आवश्यक त्वरित कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse