एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। झारखंड के गुमला जिले में जंगली हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सिसई प्रखंड में हुई इस घटना में एक व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, जबकि दूसरे को सूंड से उठाकर फेंक दिया।
यह घटना रामनवमी के त्यौहार के बीच हुई, जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। झारखंड के कई जिलों में इन दिनों जंगली हाथियों ने तांडव मचाया हुआ है, जिससे ग्रामीण डर और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। नया मामला गुमला जिले के सिसई प्रखंड से सामने आया है।
जहां रविवार को एक तरफ लोग रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के उत्साह में मशगूल थे। वहीं दूसरी तरफ सिसई प्रखंड में जंगली हाथियों ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। गुमला जिले में दो लोगों को जंगली हाथियों ने मार डाला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के पतरा जंगल के पास हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय भोला उरांव, जो जंगल के पास गए थे। उन पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचलकर मार डाला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse