झारखण्ड : 2500 की चिंता छोड़ 30,000 पाने के लिए करें आवेदन

 

  • मंईया सम्मान योजना की चिंता छोड़ नवविवाहित कन्या इस योजना के लिए करें आवेदन, 2500 नहीं, 30 हजार रुपए मिलेंगे

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं, क्योंकि 2500 रुपए उनके खाते में नहीं आ रहे। अगर आप भी 2500 रुपए नहीं मिलने से परेशान या चिंतित हैं, अभी इसकी चिंता छोड़िए। आपको हम बताने जा रहे हैं एक ऐसी योजना के बारे में, जिसमें आपको एक साथ 30 हजार रुपए मिलेंगे। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार नवविवाहिताओं के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। 

इसके तहत नवविवाहिता को सरकार की ओर से 30,000 रुपए मिलते हैं। अगर आपकी शादी हुए 1 वर्ष से कम समय हुआ है, तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बेटी की शादी में गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए झारखंड सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाती है। 

इस योजना के तहत सरकार राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले यानी बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। एक परिवार की केवल 2 बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

अगर आपकी शादी पहले हो गयी है, तो परेशान न हों। आप भी इस योजना का लाभ ले सकतीं हैं। शर्त इतनी है कि आपकी शादी को 1 साल से अधिक न हुआ हो। योजना के लिए शादी के एक साल होने से पहले ही इसके लिए आवेदन करना होता है। कुछ अन्य आवश्यक शर्तों को भी पूरा करना होता है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आवासीय प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. आयु प्रमाण पत्र
  6. विवाह प्रमाण पत्र
  7. बैंक खाता का विवरण

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse