जेसीआई ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन

 

*प्रेस विज्ञप्ति* 
निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन 

रांची:महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के संयुक्त तत्वाधान में विशेष निशुल्क नेत्र जांच 10 अप्रैल 2025 समय 10:00 से 3:00 तक फिरायलाल चौक रांची में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर मे प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र जांच और पीड़ित मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण एवं फेंकी विधि द्वारा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेश भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान रांची से बाहर वाले मरीजों के लिए रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च बरियातू मे है।

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ

  • आँखों की पूर्ण जांच:
  • मोतियाबिंद के मरीजों का चयन
  • ऑपरेशन हेतु आवश्यक जांचें
  • ऑपरेशन व दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क

इच्छुक लाभार्थी कृपया समय पर पहुँचकर अपना पंजीकरण करवाएँ। यह सेवा विशेष रूप से जरूरतमंद एवं वृद्धजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।विशेष जानकारी के लिए विजय कुमार जैन 9835908100, अमित शर्मा 9835903000,शैलेश अग्रवाल 7549000001 से संपर्क कर सकते है। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse