टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने रविवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर सर्जना चौक में लगाया रामनवमी सेवा शिविर। इस शिविर में जेसीआई रांची के सदस्यों और उनके बच्चों द्वारा राम भक्तों के लिए आइसक्रीम, ज्यूस, पानी, कोलड्रिंक व बुंदिया का वितरण किया गया।
शाम 4 बजे से लगातार राम भक्तों के लिए ये व्यवस्था बनी रही। सदस्यों ने झांकी में आए सभी अखाड़ों के अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया और अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने सभी को फूलों की माला और राम नाम के दुप्पटे से उनका स्वागत किया।
इस शिविर का सकुशल संचालन जेसी हेमंत माहेश्वरी, नवीन गाड़ोदिया और सौरभ टांटिया ने कुशलता से किया। शिविर में अभिषेक जैन, आदित्य जालान, संजय शर्मा, यतन बथवाल, शुभम साबू, रौनक टेकरीवाल, संजय मुरारका, गौरव महेश्वरी, आशीष महेश्वरी, अभिनव मंत्री, तपिश केडिया, केशव बजाज, ऋषभ जैन, रीतेश जैन, सनी केडिया व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse