महा रामनवमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा- अर्चना, भजन कीर्तन के बाद महाप्रसाद वितरण

 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे महा रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना, भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा 201 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। 

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को राममय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 201वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। 

आज महा रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर- डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse