सौहार्दपूर्ण, मर्यादित व ऐतिहासिक श्रीरामनवमी शोभा यात्रा निकालें : चंदन कुमार सिंहा

 

बड़ागाँई मुख्य अखाड़ा 11 बजे से निकलेगी रामनवमी महोत्सव शोभा यात्रा 

टीम एबीएन, रांची। श्री रामनवमी महोत्सव के पूर्व संध्या पर श्री श्री पंचदेव मंदिर बेलटंगरा बड़ागाँई स्थित मुख्य अखाड़ा सहित गांव के सभी घरों के सामने बने महावीरी चबूतरो एवं सभी मंदिरों में में पारंपरिक पूजन अर्चन कर गाजे बाजे के साथ महावीर पताका (झंडा) खड़ा किया गया। झंडा खड़ा करने के लिए ग्रामवासियों के द्वारा गाजे- बाजे, अस्त्र-शस्त्र के साथ जुलूस के रूप में निकालकर झंडा खड़ा करवाये। 

कल महानवमी के पावन अवसर पर बड़ागांई मुख्य अखाड़ा से 11 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा संपूर्ण ग्राम भ्रमण करते हुए 2 बजे बड़गांई चौक पहुंचेगी। यह शोभा यात्रा मेडिकल चौक, मोराबादी होते हुए 5 बजे फिरायालाल चौक एवं 6 बजे निवारण पर स्थित तपोवन मंदिर पहुंचेगी। 

आज के शोभायात्रा में रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा उपाधीक्षक संजीव कुमार शामिल हुए, श्री महावीर मंडल बड़ागांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु एवं अन्य पदाधिकारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किये। 

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा रांची का श्री रामनवमी शोभा यात्रा सौहार्दपूर्ण, मर्यादित एवं ऐतिहासिक निकालें। सभी राम भक्त समय का अनुपालन करते हुए मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम का शोभा यात्रा निकालें। उक्त जानकारी श्रीमहावीर मंडल, बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse