रामनवमी पर अलर्ट मोड में झारखंड पुलिस

 

लोगों से की शांति व आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील 

टीम एबीएन, रांची। कल यानी 6 मार्च को देश भर में रामनवमी का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान जगह-जगह शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। इसके चलते झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रांची पुलिस ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील की है। 

साथ ही सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह में ना पड़ें। किसी प्रकार की कोई अफवाह फैल रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। रामनवमी पर्व के मद्देनजर डीसी एसपी के द्वारा पुलिस केंद्र लातेहार में सभी पुलिस पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्ति दंड अधिकारियों और कर्मियों को रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए ब्रीफिंग किया गया। 

रांची पुलिस का कहना है कि पर्व पर किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने ना बजायें। साथ ही जुलूस का संचालन निर्धारित मार्ग से करें। किसी भी परिस्थिति में जुलूस के रूट में परिवर्तन न करें। 

पुलिस ने चेतावनी भी दी है कि अगर सोशल मीडिया पर तथ्यहीन, भ्रामक जानकारी, फोटो, वीडियो और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse