टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग में 06 अप्रैल दिन रविवार को भारतीय हिंदुओं के महापर्व रामनवमी के सुअवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, भजन- कीर्तन सत्संग, महाप्रसाद एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
मंदिर परिसर में दोपहर 12:30 बजे से 201वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद केसरिया मेवायुक्त खीर का वितरण किया जायेगा। अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक भजन- संकीर्तन का संगीतमय कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सामूहिक महाआरती की जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse