टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल बड़ागांई ने बेलटंगरा स्थित श्रीश्री पंचदेव मंदिर प्रांगण में अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 15 स्थानों से अखाड़ा पहुंचे थे, जिसमें श्री महावीर मंडल सम्राट क्लब चुटिया के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को शील्ड, तलवार, महावीर पताका एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। बाकी टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मोमेंटो, तलवार एवं महावीर पताका देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अतिथि श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, मंत्री सुभाष साहू, पूर्व मंत्री ललित ओझा व राजू यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता व राहुल सिन्हा चंकी, पूर्व सहमंत्री राकेश सिंह, मुख्य चुनाव प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता छोटू सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर दुबे मंत्री गोपाल पारीक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों का स्वागत श्री महावीर मंडल बडगांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ जीवाधन प्रसाद, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, रामानंद साहू, दीपक साहू, शेखर साहू, मनीष साहू, प्रताप कुमार, बसंत साहू, संजय साहू, धीरन साहू, रमेश तिर्की, अशोक साहू बालसाय महतो, प्रेम लोहरा, बैद्यनाथ महतो, अमित वर्मा, रंजीत वर्मा आदि ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर किये।
मौके पर श्री महावीर मंडल रांची के सभी पदाधिकारियों ने आगामी 6 अप्रैल को बाजे-गाजे, अस्त्र-शास्त्र एवं महावीर पताकाओं के साथ 4 बजे फिरायालाल चौक पहुंचने का आग्रह किये। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse