एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को ब्लैक फ्राइडे देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी 1% से अधिक क्रैश हो गये। ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने की आशंका ने निवेशकों के मनोबल को गिरा दिया है। इसके चलते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक टूटकर 75,364 के स्तर और निफ्टी 345 अंक लुढ़ककर 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,009 अंक या 1.32 फीसदी टूटकर 75,286 के स्तर तक टूट गया। वहीं निफ्टी 375 अंक या 1.61 फीसदी लुढ़ककर 22,874 के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये घट गयी। फार्मा, आईटी और मेटल शेयरों में हाहाकार मचा।
डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गयी है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26% और अन्य देशों पर 10% आयात शुल्क लगाया है। इसके जवाब में कनाडा ने अमेरिकी वाहनों पर 25% टैरिफ लगाया, जबकि चीन ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,806 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने केवल 221 करोड़ की खरीदारी की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse